गुरुवार, 11 मई 2017

विधायक के मूर्छित समर्थकों को मिली 'संजीवनी' का पोस्टमार्टम


नबका पुरनका भक्तों को सादर प्रणाम...
बेनीपट्टी की राजनीति शादी में नास्ता के पैकेट को लेकर इन दिनों अपने रंग में है. सोमवार को कांग्रेस पार्टी ऑफिस में हुए शादी समारोह में हंगामे के बाद अहले सुबह प्रेस कांफ्रेस कर रही बेनीपट्टी विधायक भावना झा के घेराव के साथ रणक्षेत्र बना पार्टी कार्यालय ओर भावना विरोधी नारों ने ऐसा तूल पकड़ा है कि पटना सदाकत आश्रम से लेकर दिल्ली दरबार मे पंचायत लगी हुई है. आरोप प्रत्यारोप के दौर में कटघरे में आरोपी के किरदार में बेनीपट्टी की विधायक भावना झा है. पक्ष में महागठबंधन के घटक दल कांग्रेस जदयू राजद हैं तो विपक्ष में बीजेपी. मुद्दई मुदालाह का जजमेंट हो रहा है. लेकिन मुद्दई मुदालाह के बाद जनता अपना पक्ष सुनाने के लिए अकबका के मुंह ताक रही है. लेकिन जनता के गवाही यानी पक्ष के लिए कोई मर्दाबा हथौड़ी लेकर आर्डर-आर्डर कर ही नही रहा है. ऐसे में स्थिति में फैसला पंचयती के माध्यम से होगा.

गाम-समाज के लोगों व प्रत्यक्षदर्शियों के साथ पंचयती शुरू हुआ. इस झोल झमेला में सरपंच के बामा हाथ पढ़ुआ कक्का का कहना है कि सब बुड़बक है. शादी था ककरो ओर का. शादी धूम धड़क्का से सम्पन्न भी हो गया और झाईल मृदंग कियो और पीट रहा है. 3 दिन से इतना झाईल मृदंग पीटा है इ सब की कान में सुलवाई उखाड़ दिया है. आज भोरे-भोर बम्मई से जेठका बेटा फोन किया था. जून में उसका बियाह है. उ बोला कि बाबू हम गाम में बियाह नही करेंगे. टीभी पर देखे है कि गाम में बीच बियाह में हुड़दंग मच जाता है. नास्ता पैकेट का लूट्टीस हो जाता है. इ सब देख के टेंसन में है. लेकिन हम यह कहके भरोस दिए है की सत्तर के जगह एक सौ पैकेट नास्ता का व्यवस्था करेंगे समधी जी. लेकिन तोहर बियाह गामे में होगा.









पंचयती को आगे बढ़ाते हुए पंच सतहत्तर पाठक बताते है कि ये जो घटना घटित हुआ है वह गलत है. जिस तरह की बात सुनने में आ रही है. ओर उसमें तनिक भी सच्चाई है तो आरोपी को पाप लगा है. यह पाप करने के बाद द्रोही को गंगा स्न्नान का योग बनता है. 

आगे फौजी चचा निलंबित मिश्रा थुत्थुन में तमाकू गुलठियाते हुए कहते है कि आरोपी को यह गलती लाबादुआ में माफ कर दिया जाय. तभिये पंचयती के लेखापाल विडंबीत झा टपाक से बोले कि लाबादुआ माफी का बैलेंस इंसाफिसिएंट है. बस हादसा में 27 मौत के बाद सेल्फी वला मैटर में वो लाबादुआ माफी इस्तेमाल किया जा चुका है. इसके बजाय सभी अपमानित बाराती ओर सराती को बुलाकर आरोपी पर आरोप सिद्ध होने पर कपालभाती कराया जाय. इस पर आग बबूला होते हुए टहंकार के साथ खुरचन यादव कहते है कि जब बेनीपट्टी के पूर्व बीजेपी विधायक व विधान पार्षद विनोद नारायण झा अग्नि पीड़ित के बीच चुनावी कलेंडर बांटे था. उस समय विनोद नारायण झा से कपालभाती क्यों नही कराया गया. बेवफा वला पंचयती को हम स्वीकार नही करेंगे. 

पंचों के दलीलों से अचरज में सबका मुंह निघार रहे सरपंच लेनीदेनी मिश्र जी के दायां हाथ बिसखोपड़ी यादव कहते है कि समाज की बेटी की शादी में एक महिला विधायक जो कि खुद को भी बेनीपट्टी की बेटी बहन बताती है, वही शादी समारोह में विघ्न-बाधा डालने का प्रयास करे तो इस से बड़ी दुःखद घटना कोई नही हो सकती है. अगर पंचो के दलीलों को ध्यान में रखते हुए फैसला सुनाने की बात की जाय तो पंचायत इस फैसले पर पंहुचती है. हमारे सरपंच लेनीदेनी मिश्र अगली बार विधानसभा का चुनाव खुद लड़ेंगे ओर उनका चुनाव चिन्ह शादी का पंडाल व उसमें नास्ता कर रहे बाराती होंगे. चुनावी वादों में उनका पहला घोषणा है कि वह किसी के शादी में होलो-लोलो नही करेंगे. ना ही नास्ता पैकेट के लिए मार करेंगे.

जनता बुड़बक बनकर सरपंच साहेब के दरबज्जा से लौट गई. लेकिन अभी तक भी जनता खुद के जजमेंट के लिए औउना रही है. पंचयती के बाद अखबार में यह छपा की लड़की के पिता ने अज्ञात जगह पर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया है. जिसमें आरोपी को आरोप मुक्त कहते हुए इसे बीजेपी का साजिश बताया है. जिसके बाद विधायक के मूर्छित समर्थकों को मानो संजीवनी मिल गयी हो. समर्थकों द्वारा पेपर कटिंग को करेजा में साटकर जहां-तहां चौक-चौराहा, फेसबुक, व्हाट्स एप्प पर ढ़ोल-नगाड़ा बजाकर लड्डू-बताशा बांटा गया. लेकिन दूसरी तरफ लड़की के पिता पर फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्स एप्प और चौक चौराहा पर लड़की के परिजन के साथ शादी समारोह के घटना के दिन से स्टैंड करने वाले समाज के लोग खौउझा/बौखला गए. सबका कहना था कि लड़की का पिता हम सबको दागी बना दिया. जिसके बाद से सामूहिक रूप से सब लड़की के पिता को होलो-लोलो कर रहे है. जिस पर सुनी सुनाई बातों के अनुसार लड़की के पिता बताते है कि हमने कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस किया ही नही है. हमको कहीं बुलाया गया था, ओर अकेले आने के लिए बोला गया था. हम गए भी. लेकिन इसी बीच फुलटॉस गेंद पर खेल खिलाड़ी खेल गया. हम कुर्सी पर बैठे थे मुंह पर फ़्लैश बरा और मेरा फ़ोटो खिंच लिया गया. इतना कुछ होने के बाद भी हमको यह बात की जानकारी नही थी कि हमको बरगला लिया जाएगा. ना ही हमनें स्वीकृति से फ़ोटो खिंचवाया और ना ही कोई ऐसा बयान दिया है जिससे में उस समाज के नज़र में नीचा दिखूं जो हमारे सुख दुःख में साथ हैं. हमने उस जगह पर सिर्फ इतना कहा है कि उक्त घटना मेरे सामने नही घटी. जिसके कारण हो-हंगामे की जानकारी हमें नही है. जबकि घटना स्थल पर मेरे अलावे सारे परिजन मौजूद थे. जिनके सामने घटना घटी है. इस बात को लपेट-सपेट के अखबार में तोड़-मरोड़ दिया गया है. यह साजिश है हमें समाज के नज़र में नीचे गिराने की. समाज के साथ हम है, जो गलत है वो गलत है. इसमें कोई राजनीति रोटी सेंक रहा है तो उसका भला नही होगा. भगवान जरूर उसका होलो-लोलो कर देंगे.


सरपंच साहेब अगली पंचयती सुस्ताने के बाद करेंगे... तब तक आप लोग इस प्रकरण से उबरते हुए सरपंच साहेब लेनीदेनी मिश्र के चुनाव लड़ने की तैयारी पर ध्यान दें. और हां अभी अभी पंच पढ़ुआ कक्का ने हिम्मत करते हुए बताया कि जून में उनका जेठका बेटा का बियाह है. ओर यह बियाह गामे में होगा. कोई बियाह में होलो-लोलो करेगा तो गर्दा छोड़ा देंगे, और नास्ता का पैकेट भी नही देंगे. जिसके बाद से बाराती और सराती में खुशी की लहर दौड़ गयी है.

#अविश्वस्त_सूत्र लेखन Bj Bikash द्वारा